Multai Suicide News : मुलताई में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

On: December 26, 2025 7:50 AM
Follow Us:

Betul Suicide : बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझरी में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराई गई युवती की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान रामकली पिता खुडी धुर्वे (20), निवासी ग्राम मंझरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे रामकली ने घर में अचानक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले गांव की ही एक युवती से किसी बात को लेकर उसका मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

परिजन उसे तत्काल पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे रामकली की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि रामकली परिवार की सबसे छोटी संतान थी। उसके परिवार में दो बहनें और तीन भाई हैं। वह मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करती थी। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गुरुवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मुलताई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment