Multai Accident News : मुलताई में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो ममेरे भाइयों की मौत, चालक फरार

On: December 27, 2025 8:50 AM
Follow Us:

Multai Accident News : मुलताई के सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार–शुक्रवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुलताई–बैतूल हाईवे पर रुद्रा नाले के आगे ग्राम बानूर खापा क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सांईखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान नागपुर जिले के जलालखेड़ा निवासी रविंद्र (21) पिता बब्बू चिन्हारे और रोशन चौहान के रूप में हुई है। दोनों आपस में ममेरे भाई थे और मजदूरी का काम करते थे। पुलिस के अनुसार दोनों युवक 26 दिसंबर की शाम काम के सिलसिले में बाहर जाने के लिए निकले थे।

परिजनों ने बताया कि रविंद्र के सिर, कमर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें थीं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। वहीं रोशन चौहान के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई थीं। अधिक खून बहने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment