Machna River Cleaning : माचना नदी को जलकुंभी मुक्त बनाने नगर पालिका का विशेष अभियान तेज

Follow Us:

विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर युद्ध स्तर पर चल रही सफाई, 25 मछुआरे जुटे

Machna River Cleaning : बैतूल। नगर की जीवनदायिनी माचना नदी को जलकुंभी से मुक्त कराने के लिए नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा विशेष अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। यह अभियान विधायक बैतूल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। लंबे समय से नदी में फैली जलकुंभी के कारण नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा था, वहीं जल प्रदूषण, दुर्गंध और जलीय जीवों के अस्तित्व पर भी संकट गहराने लगा था।

विधायक हेमंत खंडेलवाल ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर पालिका परिषद बैतूल ने विशेषज्ञों और तकनीकी जानकारों से चर्चा कर जलकुंभी हटाने की कार्ययोजना तैयार की। इस दौरान रासायनिक उपायों पर भी विचार किया गया, लेकिन पर्यावरण और जलीय जीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केमिकल के उपयोग को पूरी तरह खारिज कर दिया गया। विशेषज्ञों ने आशंका जताई थी कि रासायनिक उपायों से नदी के पानी की गुणवत्ता और मछलियों सहित अन्य जीव-जंतुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

नगर पालिका परिषद द्वारा बताया गया कि माचना नदी को भविष्य में प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए सीवरेज प्रोजेक्ट भी तैयार किया गया है। इस परियोजना के माध्यम से शहर के गंदे नालों का पानी सीधे नदी में जाने से रोका जाएगा। हालांकि परियोजना को पूरा होने में समय लगेगा, लेकिन तत्काल राहत के तौर पर नदी सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे के नेतृत्व में 25 अनुभवी मछुआरों की टीम लगातार नदी से जलकुंभी हटाने में जुटी हुई है। प्रतिदिन बड़ी मात्रा में जलकुंभी निकालकर नदी को साफ किया जा रहा है। अभियान की निगरानी सहायक यंत्री नीरज धुर्वे, उपयंत्री राहुल शर्मा तथा सामाजिक संस्था ग्रीन टाइगर के तरुण वैद्य द्वारा की जा रही है।
https://www.instagram.com/reel/DY4EOdVMJVC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

नगर पालिका परिषद बैतूल ने विश्वास जताया है कि जनसहयोग, प्रशासनिक प्रयासों और विधायक हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन से जल्द ही माचना नदी को पूरी तरह जलकुंभी मुक्त और स्वच्छ बनाया जा सकेगा।
more vedio http://www.youtube.com/@TaptiDarshanNews

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment