Betul Suicide News: दुकान बंद और कर्ज का दबाव बना मौत की वजह? बडोरा के सुदर्शन प्रजापति ने सल्फास खाकर दी जान

On: November 24, 2025 7:31 AM
Follow Us:

Betul Suicide News: बैतूल — बडोरा स्थित द्वारका नगर में रहने वाले 45 वर्षीय सुदर्शन पिता धनराज प्रजापति ने शुक्रवार सुबह सल्फास का सेवन कर जीवन समाप्त कर लिया। परिवार और पुलिस सूत्रों के अनुसार, वे पिछले कई महीनों से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे।

सुदर्शन की सदर बाजार में चाय की दुकान थी, लेकिन पिछले दो महीनों से दुकान बंद होने के कारण परिवार की आय लगभग ठप हो चुकी थी। उनके भाई श्यामसुंदर प्रजापति ने बताया कि दुकान को फिर से चलाने के लिए वे उधारी ले-लेकर कोशिश कर रहे थे, लेकिन कारोबार संभल नहीं पा रहा था। बढ़ते कर्ज और लगातार बिगड़ती आर्थिक स्थिति ने उन्हें गहरे तनाव में डाल दिया था।

घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी और 10 साल का बेटा मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि सल्फास खाने के कुछ समय बाद सुदर्शन की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, सुदर्शन का भाई बैतूल कोर्ट में लिपिक पद पर कार्यरत है। परिवार अचानक हुए इस हादसे से गहरे सदमे में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment