Betul Suicide News: बैतूल में कीटनाशक पीने से किसान की मौत, तीन दिन आईसीयू में चला उपचार

On: November 27, 2025 8:58 AM
Follow Us:

Betul Suicide News: बैतूल जिले के सांवंगी पट्टन क्षेत्र में रहने वाले 55 वर्षीय किसान सुभाष बारस्कर की गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली थी, जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

कैसे बिगड़ी हालात?

परिवार के अनुसार, कुछ दिन पहले सुभाष के पैर में चोट लग गई थी। लगातार दर्द और शराब की लत के कारण वे मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। इसी तनाव में उन्होंने कीटनाशक निगल लिया।

25 नवंबर को बेहोश मिले थे

घटना वाले दिन उन्हें बेहोशी की स्थिति में पाया गया। परिजन उन्हें पहले मासोद अस्पताल ले गए, जहां से हालत नाज़ुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन तीन दिनों तक चले इलाज के बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी।

परिवार का सहारा था किसान

सुभाष खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियां शादीशुदा हैं, जबकि बेटा इंदौर में इलेक्ट्रिकल का काम करता है।

अस्पताल पुलिस चौकी को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment