Betul Suicide Case : घर में फांसी पर लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति, पत्नी ने देखा तो मची चीख-पुकार

On: April 14, 2026 11:06 AM
Follow Us:

Betul Suicide Case : बैतूल जिले के सोनाघाटी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कढ़ाई में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अशोक पिता किशोरीलाल बरकड़े के रूप में हुई है।

पत्नी ने देखा तो उड़े होश
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच मृतक की पत्नी खाना बनाने के बाद उन्हें बुलाने कमरे में पहुंचीं। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए—अशोक वेंटिलेशन में रस्सी बांधकर फंदे पर लटके हुए थे। पत्नी ने तुरंत आसपास के लोगों और परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही सोनाघाटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और ट्रॉली के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पत्नी के साथ रहते थे अकेले
परिजनों के अनुसार, मृतक की दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment