Betul CBSE Result 2026 : बैतूल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष कई स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का शानदार प्रदर्शन किया है।
कक्षा 10वीं में आरडी पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ मालवीय ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनक उपाध्याय ने 97.4 प्रतिशत और एंजल दांगी ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा, जहां सभी 81 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। अर्पित खंडेलवाल ने 97 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्रज अक्षय पांडे और अक्षरा श्रीवास्तव ने 96 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। सार्थक (95%) और यशार्थ पंडागरे (94%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
लिटिल फ्लावर स्कूल के सभी छात्र सफल
लिटिल फ्लावर स्कूल के सभी 280 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। यहां आजिंक्य पांडे ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि दिया मिश्रा (96.4%) और श्रृष्टि सावले (96.2%) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
श्री विनायकम् स्कूल में भी बेहतर परिणाम
श्री विनायकम् स्कूल में कक्षा 12वीं में कृतिक नागले ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। प्रतीक साहू (91.8%) और शुभ कटियार (90.4%) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं कक्षा 10वीं में अनुष्का साहू और वंश धोटे ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोमल मिश्रा (90.2%) दूसरे और तनिष्का वर्मा (85.6%) तीसरे स्थान पर रहीं।
केंद्रीय विद्यालय का भी शत-प्रतिशत परिणाम
केंद्रीय विद्यालय बैतूल का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा, जहां परीक्षा में शामिल सभी 64 विद्यार्थी सफल घोषित हुए।
इस तरह इस वर्ष का CBSE परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और स्कूलों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण बनकर सामने आया है।






