Betul Sport News : अंडर-19 बास्केटबॉल नेशनल के लिए बैतूल के भव्यांश कापसे का चयन

On: December 27, 2025 9:57 AM
Follow Us:

Betul Sport News : बैतूल जिले के लिए गौरव की बात है कि होनहार खिलाड़ी भव्यांश कापसे का चयन अंडर-19 बास्केटबॉल नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। भव्यांश आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।

प्रतियोगिता से पहले 26 से 31 दिसंबर तक मध्यप्रदेश के सीतामऊ में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कैंप में चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कराई जाएगी। इसके बाद 1 जनवरी से राजस्थान में अंडर-19 बास्केटबॉल नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जहां भव्यांश अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।

भव्यांश कापसे लिटिल फ्लावर स्कूल का 12वीं कक्षा का छात्र है। वह पिछले एक वर्ष से बास्केटबॉल कोच राकेश वाजपेई के मार्गदर्शन में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, कोठी बाजार में नियमित अभ्यास कर रहा है। कठिन मेहनत और निरंतर अभ्यास के चलते उसे यह सफलता मिली है।

भव्यांश के चयन की खबर मिलते ही खेल जगत और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। अतीत पवार, रवि लोट, मुरली मालवी, तनवीर, लक्की, नदीम, रमेश भाटिया और बबलू दुबे सहित कई लोगों ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment