Betul News : सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी के वाहन खरीदी–बिक्री विक्रेता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर जिले भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने गोलू सोनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल व सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि गोलू सोनी लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और कार्यकुशलता के साथ पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनकी मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है।
नेताओं ने इसे पूरे बैतूल जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि गोलू सोनी की नियुक्ति से जिले की पहचान राष्ट्रीय मंच पर और मजबूत होगी। बधाई देने पहुंचे कांग्रेसजनों ने विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में वाहन खरीदी–बिक्री से जुड़े विक्रेताओं की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई दिशा व गति प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में गोलू सोनी के सफल कार्यकाल की कामना की।






