Betul News: बैतूल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक छेड़छाड़ के आरोपी और हत्या के प्रयास में फरार चल रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का बाजार में जुलूस भी निकाला।
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी नेहाल खान पकड़ा गया
कोतवाली थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने 9 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि युवक नेहाल खान (19), निवासी आर्य वार्ड, कंपनी गार्डन, ने उससे गलत नीयत से छेड़छाड़ की। मामले में अपराध क्रमांक 1098/25 धारा 126, 74, 75(1)(i), 78(1), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था।
विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कंपनी गार्डन इलाके में दिखाई दिया है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

हत्या के प्रयास में फरार तीन आरोपी धराए
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट से जुड़े प्रकरण में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला 4 दिसंबर को पिंटू धुर्वे, निवासी ग्राम मेंढा पानी, की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था।
इस घटना में पंकज यादव, नितेश यादव, शंभू यादव सहित कई लोगों पर अपराध क्रमांक 1088/25 धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला कायम हुआ था।
पहले गोलू यादव और सलीम मियां को गिरफ्तार किया जा चुका था। बुधवार को बाकी तीन आरोपी—
- पंकज पिता विनोद यादव (27)
- नितेश पिता विनोद यादव (26)
- शंभू पिता अनंतराम यादव (31)
- सभी निवासी चिखलीमाल—को भी पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया।
कार्रवाई में पुलिस टीम का योगदान
छेड़छाड़ प्रकरण की कार्रवाई में उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, चित्रा कुमरे, ASI राजेश मालवीय, अरुण यादव, प्र.आर. शिवकुमार, योगेश परते, तरुण पटेल, म.प्र.आर. ललिता इवने, आरक्षक नितिन चौहान और अनिल बेलवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






