Betul News : टेमनी पंचायत में हुए सरपंच उपचुनाव में कोसमी की भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुशीला वाघमारे निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उपचुनाव के तहत कुल तीन महिला उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नाम वापसी के दौरान अन्य दो प्रत्याशियों—ज्योति सरनेकर और हेमवती धनराज बडोदे—ने सुशीला वाघमारे के समर्थन में अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद सुशीला वाघमारे का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया।
निर्विरोध निर्वाचित होने पर सरपंच सुशीला वाघमारे ने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके एवं बैतूल विधायक व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन को इस जीत का श्रेय दिया।
निर्वाचन के पश्चात सरपंच सुशीला वाघमारे ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य ‘बबला’ शुक्ला से जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में भेंट की। इस दौरान टेमनी पंचायत के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीतिन बारस्कर, शक्ति केंद्र प्रभारी जुबेर पटेल, बूथ अध्यक्ष विकास बारस्कर, नितेश दरवाई, अलकेश तथा उपसरपंच सुखलाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने टेमनी पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन के लिए ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।






