ओलंपियाड परीक्षा शुरू: बैतूल जिले के 3964 विद्यार्थी हुए शामिल
Betul News : बैतूल जिले में रविवार से ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन शुरू हो गया है। कक्षा 9वीं और 10वीं के 3964 विद्यार्थी इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं। जिले में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्रों पर एक्सीलेंस स्कूलों के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
जिला योजना अधिकारी सुबोध शर्मा के अनुसार परीक्षा दो शिफ्टों में ली जा रही है—पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से और दूसरी दोपहर 2 बजे से। प्रश्न विज्ञान और गणित विषयों पर आधारित हैं, जिनके माध्यम से छात्रों की विश्लेषणात्मक क्षमता और तार्किक समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
जिलेभर में करीब सात हजार पंजीयन हुए थे, जिनमें से बैतूल केंद्र पर 600 और मुलताई केंद्र पर 722 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में ही पूरी कर ली गई थीं, हालांकि ट्राइबल ब्लॉक्स में छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम देखने को मिली।
ओलंपियाड परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंच का मार्ग प्रदान करना है।






