Betul News: बैतूल: जहरीला पदार्थ सेवन करने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

On: December 20, 2025 6:38 AM
Follow Us:

Betul News: बैतूल जिला मुख्यालय के अंबेडकर वार्ड में रहने वाले 22 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान तारेंद्र झारे (22), पिता रामपाल झारे, के रूप में हुई है। वह एक मेडिकल स्टोर पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को तारेंद्र घर में अकेला था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में जब परिजन घर लौटे तो वह बेहोशी की हालत में मिला।

परिजनों ने तत्काल उसे बैतूल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। हालांकि, शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि तारेंद्र दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता का निधन वर्ष 2016 में हो चुका है।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल, युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment