Betul News: मंडी टैक्स चोरी पर सख्त हुई प्रशासनिक टीम, 30 टन मक्का से भरा ट्रक जब्त

On: December 4, 2025 10:24 AM
Follow Us:

Betul News: मुलताई। कृषि मंडी प्रशासन ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बिना मंडी टैक्स के परिवहन किए जा रहे मक्का से लदे ट्रक को पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान पाए गए उल्लंघन के आधार पर मंडी बोर्ड ने संबंधित व्यापारी पर 48,908 रुपए का भारी जुर्माना लगाया, जिसे मौके पर ही वसूला गया।

यह कार्रवाई मंडी भार साधक अधिकारी राजीव कहार के निर्देशन में मंडी सचिव शीला खातरकर और उनकी टीम ने नागपुर रोड पर खम्बारा टोल के आगे की। पकड़ा गया ट्रक एमएच 40 बीएल 7716 लगभग 30 टन मक्का लेकर जा रहा था।

जांच के दौरान ट्रक चालक ने बताया कि मक्का रिखड़ी निवासी व्यापारी योगेश साहू का है और इसे रिखड़ी से सीधे करीमनगर भेजा जा रहा था। लेकिन चालक के पास मंडी टैक्स से संबंधित न कोई चालान था और न ही जरूरी दस्तावेज।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद टीम ने ट्रक को जब्त कर उसे कृषि मंडी परिसर पहुंचाया, जहाँ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। मंडी सचिव शीला खातरकर ने बताया कि 30 टन उपज बिना टैक्स के भेजी जा रही थी, इसलिए नियमों के तहत पाँच गुना टैक्स के बराबर जुर्माना लगाया गया।

कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक चंपा तुमडाम सहित मंडी के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। मंडी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी टैक्स चोरी या अनियमित परिवहन पर ऐसी ही कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment