Betul crime News : मुलताई में छह साल की बच्ची का अपहरण, हत्या के मामले में जेल काट चुका आरोपी पैरोल पर था बाहर

On: December 8, 2025 11:45 AM
Follow Us:

Betul crime News : मुलताई थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक छह वर्षीय बच्ची के अपहरण से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक गांव का ही युवक बच्ची को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वही आरोपी है जो कुछ दिन पहले ही हत्या के मामले में पैरोल पर जेल से बाहर आया था।


शिकायत मिलते ही मामला दर्ज, रातभर खोज में जुटी पुलिस टीमें

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि परिजनों से शिकायत मिलते ही अपहरण का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 अलग-अलग टीमें बनीं, जो रातभर बच्ची की तलाश में जुटी रहीं।
जंगलों से लेकर गांवों तक और आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।


सीमाओं पर नाकेबंदी, मोबाइल लोकेशन से भी खोज

पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है ताकि आरोपी किसी दूसरे इलाके में न जा सके।

  • जंगल क्षेत्रों की तलाशी
  • आसपास के गांवों में पूछताछ
  • मोबाइल लोकेशन की जांच
    इन सभी तरीकों से आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक आरोपी और बच्ची दोनों की कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है।

शाम 6:30 बजे ले गया था आरोपी

घटना रविवार शाम लगभग 6:30 बजे की है। ग्रामीणों ने अनिल कुशराम नाम के युवक को बच्ची को बाइक पर ले जाते हुए देखा था।
परिजनों को जब देर तक बच्ची नहीं मिली, तो ग्रामीणों ने रात करीब 11 बजे पुलिस को इसकी जानकारी दी।


हत्या के मामले में जेल में था, हाल ही में पैरोल पर छूटा

जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिल कुशराम का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही काफी गंभीर रहा है। वह हत्या के मामले में सजा काट रहा था और हाल ही में पैरोल पर बाहर आया था। यही वजह है कि घटना के बाद पुलिस पूरी सख्ती के साथ तलाश में जुट गई है।


पड़ोसी जिलों को सतर्क किया गया

इस बीच बैतूल पुलिस ने सुरक्षा के तौर पर पड़ोसी जिलों को भी सूचना भेज दी है। लक्ष्य यह है कि आरोपी किसी अन्य जिले की ओर भागने की कोशिश न कर सके। पुलिस ने भरोसा जताया है कि बच्ची को जल्द ही सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment