Betul Accident : तेज रफ्तार का कहर: चिखलार के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

On: December 17, 2025 9:29 AM
Follow Us:

Betul Accident : बैतूल जिले में रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बैतूल–सारणी स्टेट हाईवे पर ग्राम चिखलार के नजदीक मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक को तेज गति से टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश पिता गुलाब वरवड़े (30) और मुकेश पिता पतंग चौकीकर (32) की जान चली गई। वहीं उनके साथ मौजूद रविकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

बताया गया कि मुकेश चौकीकर कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े थे, जबकि मुकेश वरवड़े पेंटिंग का कार्य करते थे। दोनों किसी काम से चिखलार गए थे और देर रात लौटते समय यह हादसा हो गया।

इस हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment