Betul Accident News : बैतूल जिले के भैंसदेही-गुदगांव रोड पर सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
एक की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
हादसे में अलकेश पिता रामा धिकारे की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल प्रेम पिता रामदास धिकारे और अजय पिता रामसू का भैंसदेही अस्पताल में इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक महाराष्ट्र से पूर्णा मेले में घूमने आए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ।
पुलिस जांच में जुटी, पिकअप चालक की तलाश
घटना के बाद भैंसदेही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया।
पिकअप वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। वाहन को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों की चिंता
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस रोड पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषी चालक पकड़ा जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






