Betul Accident News : बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा भारत भारती काका ढाबे के पास हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में भर्ती करने के बावजूद मंगलवार दोपहर उसका निधन हो गया।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे 35 वर्षीय सिद्धु पिता लक्ष्मण साहु ओझा सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोर से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे उसकी मौत हो गई।
मृतक सिद्धु बैतूल गंज क्षेत्र का रहने वाला था और कबाड़ बीनकर आजीविका चलाता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में स्ट्रीट लाइटें न होने से रात में हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






