Betul Accident : बैतूल-इंदौर हाईवे पर बड़ा हादसा: पुलिया से गिरा पेंट लदा ट्रक, ड्राइवर-क्लीनर घायल

On: December 12, 2025 9:44 AM
Follow Us:

Betul Accident : बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। हरदा की दिशा में जा रहा ऑयल पेंट से भरा छह-चक्का आयशर ट्रक नसीराबाद क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। हादसे का कारण ट्रक का अगला टायर फटना बताया गया है।

करीब 20 फीट नीचे गिरने के बाद ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि ड्राइवर और क्लीनर को केवल हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ट्रक के शीशे तोड़कर ड्राइवर सुभाष पटेल (निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) और क्लीनर मनीष (निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) को बाहर निकाला गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुभाष पटेल को बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment