Betul Accident : बैतूल में तेज रफ्तार मिक्सर मशीन पलटी, साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

On: April 29, 2026 10:34 AM
Follow Us:

Betul Accident : बैतूल। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोक्षधाम मोड़ पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसकी चपेट में आकर एक साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मोड़ पर नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिक्सर मशीन तेज गति से मोक्षधाम मोड़ से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे मशीन पलट गई। उसी समय वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग साइकिल सवार इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को संभालकर अस्पताल पहुंचाया।

ऑइल फैलने से बढ़ा खतरा, पाउडर डालकर संभाली स्थिति
दुर्घटना के बाद मिक्सर मशीन से बड़ी मात्रा में ऑइल सड़क पर फैल गया, जिससे फिसलन का खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर यातायात रोका और क्रेन की मदद से पलटी मशीन को हटाकर सड़क किनारे करवाया। नगर पालिका की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सड़क पर व्हाइट पाउडर डालकर फिसलन को नियंत्रित किया।

फरार चालक की तलाश जारी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हादसे के बाद मिक्सर मशीन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment