Heart Attack News : मुलताई युवा व्यापारी अमरजीत सिंह उर्फ सन्नी का कार्डियक अरेस्ट से निधन, नगर में शोक

On: May 28, 2026 11:20 AM
Follow Us:

Heart Attack News : बैतूल रोड निवासी युवा व्यापारी अमरजीत सिंह उर्फ सन्नी (34) का बुधवार रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई। व्यापारियों, मित्रों और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है।
https://www.instagram.com/reel/DY4JprXhZo0/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर सन्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां ईसीजी जांच के बाद दवाइयां देकर आराम करने की सलाह दी गई। दवा लेने के बाद वे घर पर आराम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि शाम के समय चाय पीते दौरान उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद परिजन तत्काल उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।

अमरजीत सिंह उर्फ सन्नी नगर के जाने-माने लोहे के व्यापारी थे। अपने मिलनसार स्वभाव और व्यवहार कुशलता के कारण वे व्यापारियों और आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस घटना से जुड़ा एक भावुक संयोग भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष 27 मई को ही उनके करीबी मित्र मोहित पाल का भी कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ था। इस वर्ष भी उसी तारीख को सन्नी के निधन से नगर में इस दुखद संयोग की चर्चा हो रही है। दोनों को जिगरी दोस्त बताया जाता था।

नगर के व्यापारी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने अमरजीत सिंह उर्फ सन्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment