Multai Weather Change : मुलताई में 10 मिनट की ओलावृष्टि से मची तबाही, गेहूं फसल को भारी नुकसान की आशंका

On: March 20, 2026 7:00 AM
Follow Us:

Multai Weather Change : मुलताई क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ लगभग 10 मिनट तक जोरदार ओलावृष्टि हुई। इस अचानक बदले मौसम ने शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।

ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। बड़े आकार के ओले गिरने से आम जनजीवन भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। ओलावृष्टि थमने के बाद भी देर तक बारिश जारी रही, जिससे हालात और बिगड़ गए।

इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। इस समय क्षेत्र में रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की कटाई तेजी से चल रही है। कई किसानों की कटी हुई फसल खेतों में ही पड़ी थी, जो बारिश में भीग गई। खेतों में पानी भर जाने से फसल के सड़ने और अनाज की गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से किसानों में भारी आर्थिक नुकसान का डर बना हुआ है। फिलहाल किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फसल को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment