Multai Accident News : तेज रफ्तार ट्रक ने जेसीबी को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक-कार भी चपेट में

On: March 27, 2026 7:35 AM
Follow Us:

Multai Accident News : मुलताई-छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित दुनावा गांव में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 8 बजे छिंदवाड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक जेसीबी को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बताया जा रहा है कि जेसीबी का बकेट सड़क की ओर निकला हुआ था, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

हादसे के दौरान पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल और एक कार भी ट्रक और जेसीबी की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे स्थानीय निवासी लोकेश पंडोले ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण के प्रभावी उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment