Betul Traffic News : बैतूल में हेलमेट चेकिंग सख्त, 14 शासकीय कर्मचारियों पर कार्रवाई, 4200 रुपये जुर्माना

On: March 25, 2026 7:11 AM
Follow Us:

Betul Traffic News : बैतूल। सड़क सुरक्षा को लेकर बैतूल प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर बुधवार को कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में हेलमेट जांच का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले 14 शासकीय कर्मचारियों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 4200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कलेक्ट्रेट में संयुक्त टीम की कार्रवाई
कलेक्ट्रेट परिसर में डिप्टी कलेक्टर तृप्ति पटेरिया, कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहरिया और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अधिकांश कर्मचारी नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहने नजर आए, लेकिन 8 कर्मचारियों को बिना हेलमेट पाए जाने पर प्रति व्यक्ति 300 रुपये के हिसाब से कुल 2400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

एसपी कार्यालय में भी जांच
इसी तरह एसपी कार्यालय में भी हेलमेट जांच अभियान चलाया गया। यहां एसपी वीरेंद्र जैन और एएसपी कमला जोशी की निगरानी में पुलिस कर्मियों और कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारियों की जांच की गई। इस दौरान 6 कर्मचारियों के चालान बनाकर कुल 1800 रुपये की कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment