Betul Suicide News : बैतूल में महिला ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में बेटे पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

On: March 21, 2026 7:55 AM
Follow Us:

Betul Suicide News : बैतूल। शहर के खंजनपुर क्षेत्र स्थित शिवाजी वार्ड में रहने वाली एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, इंदिरा शिवशंकर पावर ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

कोतवाली थाना टीआई देवकरण डहरिया के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती के दौरान डॉक्टरों को महिला के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला ने नोट में अपने बेटे पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। हालांकि, सुसाइड नोट की पूरी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, महिला ने पहले भी अपने बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा भी पूर्व में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।

महिला के पति सब्जी का व्यवसाय करते हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल से केस डायरी कोतवाली थाना पहुंचने के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment