Betul Railway News : रेलवे अपडेट: गोंदिया में काम के चलते 14 ट्रेनें रद्द, कई प्रमुख एक्सप्रेस प्रभावित

On: April 4, 2026 11:06 AM
Follow Us:

Betul Railway News : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया स्टेशन पर इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्य के चलते अप्रैल माह में बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द और आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस दौरान 14 यात्री गाड़ियों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि 7 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।

इन बदलावों का सीधा असर बैतूल स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों—छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और समता एक्सप्रेस—पर भी पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रहेगी रद्द

रेलवे के अनुसार, ट्रेन क्रमांक 18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। वहीं, 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।

गोंडवाना एक्सप्रेस भी प्रभावित

ट्रेन क्रमांक 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।
वहीं 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को निरस्त की गई है।

समता एक्सप्रेस पर भी असर

ट्रेन क्रमांक 12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 30 अप्रैल को रद्द रहेगी।
जबकि 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को निरस्त की गई है।

यात्रियों से अपील

पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या अन्य माध्यमों से अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

गौरतलब है कि यह बदलाव गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 (लाइन क्रमांक 5) पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के कारण किए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment