Betul News : मक्का भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन, व्यापारी के खिलाफ FIR के निर्देश

On: April 6, 2026 9:25 AM
Follow Us:

डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में किसान पहुंचे मुलताई एसडीएम कार्यालय, भुगतान में देरी पर सख्ती

Betul News : किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम सोमवार को किसानों के साथ मुलताई स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बाड़ेगांव और परमंडल के किसानों को मक्का खरीदी का पिछले दो माह से भुगतान न करने वाले व्यापारी रवि गुजरे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौंपा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजीव कहार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुलताई थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डॉ. सुनीलम किसानों के साथ मुलताई थाने पहुंचे, जहां पदस्थ इंस्पेक्टर एम.एल. गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यापारी रवि गुजरे को थाने में तलब किया। पूछताछ के दौरान व्यापारी ने मक्का खरीदी और भुगतान में देरी होने की बात स्वीकार की।

इस दौरान डॉ. सुनीलम ने कहा कि अनाज खरीदने वाले व्यापारियों की यह गलतफहमी दूर करना जरूरी है कि वे किसानों से फसल खरीदकर बिना भुगतान किए यहां आराम से रह सकते हैं। उन्होंने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि किसानों को जल्द ही पूरा भुगतान मिल सकेगा।

ओलावृष्टि सर्वे में देरी पर भी उठाया मुद्दा
डॉ. सुनीलम ने किसानों के साथ तहसीलदार संजय बारिया से भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में ओलावृष्टि के बाद वे परमंडल क्षेत्र पहुंचे थे, लेकिन अब तक पंचनामा तैयार नहीं किया गया है।

इस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी चार दिनों के भीतर परमंडल क्षेत्र में पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे और प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment