Betul Crime News : 2.7 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

On: March 27, 2026 10:40 AM
Follow Us:

Betul Crime News : बैतूल। कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 735 ग्राम गांजा और एक कार जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 26 मार्च को सोनाघाटी चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान की गई। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध सफेद रंग की शेवरलेट एंजॉय कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार में रखे एक बैग से 2.735 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 27 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है।

मौके से मुकेश जावरकर (21) और रामेश्वर विश्वकर्मा (22) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी ग्राम कामिदा, थाना झल्लार के निवासी हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment