Betul Accident News : तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत

On: March 23, 2026 10:58 AM
Follow Us:

Betul Accident News : बैतूल। जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में तेड़ा जोड़ के पास भोगी टेड़ा नाले के समीप बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में डंपर चालक 45 वर्षीय पर्वत गुलबराव निवासी सांवनगी, आठनेर की मौके पर ही मौत हो गई। वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल
जानकारी के अनुसार सेहरा निवासी करण अमरूते ट्रैक्टर-ट्रॉली में मक्का भरकर बैतूल कृषि मंडी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और करण अमरूते गंभीर रूप से घायल हो गए।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
हादसे के बाद डंपर चालक केबिन में फंस गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। 112 वाहन से जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment