Betul Accident News : बैतूल-सारणी मार्ग पर कार से टकराया हिरण, दो घायल

On: April 11, 2026 9:32 AM
Follow Us:

बंजारी माई ढलान पर हुआ हादसा; एक की नाक में फ्रैक्चर, जंगल क्षेत्र होने से वन्यजीवों की आवाजाही

Betul Accident News : बैतूल-सारणी स्टेट हाईवे पर बंजारी माई के ढलान पर शनिवार को एक अनोखा हादसा हो गया, जब अचानक एक हिरण चलती कार पर कूद गया। इस घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, बागडोना की साईं लीला रेसिडेंसी निवासी राजेश राजने, जो एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में होम लोन विभाग में कार्यरत हैं, सारणी से बैतूल की ओर आ रहे थे। उनके साथ दिनेश, जो पेशे से प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन हैं, भी कार में सवार थे।

जैसे ही उनकी कार बंजारी माई के ढलान पर पहुंची, अचानक एक हिरण तेजी से सड़क पर आया और कार से टकरा गया। पूरी घटना महज 20 से 30 सेकंड में घटित हो गई, जिससे संभलने का मौका नहीं मिला।

नाक में फ्रैक्चर, आंख के ऊपर टांके
हादसे में दिनेश को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी आंख के ऊपर तीन टांके लगे हैं और नाक में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। वहीं राजेश को हल्की चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है।

राजेश ने बताया कि हादसे के समय कार की रफ्तार करीब 30 किमी प्रति घंटा थी। उन्होंने कहा कि गति कम होने से बड़ा हादसा टल गया।

जंगल क्षेत्र में सावधानी जरूरी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरण किसी अन्य जानवर के डर से घबराकर अचानक सड़क पर आ गया और कार से टकरा गया। यह मार्ग जंगल क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण यहां अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। घटना के बाद इस मार्ग पर वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment