Betul Accident News : बरेठा घाट में ट्राला पलटा, लगी आग; बड़ा हादसा टला

On: March 26, 2026 9:24 AM
Follow Us:

Betul Accident News : बैतूल। बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर बरेठा घाट के पास गुरुवार दोपहर एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से राजस्थान जा रहा बिनौले की खली से भरा ट्राला चढ़ाई चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर खिसक गया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। आशंका है कि पलटने के दौरान फ्यूल पाइप फटने से ट्राले में आग लग गई।

हादसे के समय ट्राले में चालक शिवनाथ (निवासी नागौर, राजस्थान) अकेला मौजूद था, जो सुरक्षित बच निकला।

इंजन और टायर जलकर खाक
आग लगने से ट्राले के सभी टायर और इंजन का हिस्सा पूरी तरह जल गया। हालांकि, अधिकांश खली सड़क पर गिर जाने के कारण आग की चपेट में आने से बच गई।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शाहपुर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment