Betul News : सकल सनातन हिन्दू समाज बैतूल द्वारा 11 जनवरी रविवार को जेएच कॉलेज स्थित अटल सभागृह में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को लेकर शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रतिदिन भारत माता की आरती आयोजित की जा रही है, जिसके माध्यम से नागरिकों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है।
हर मोहल्ले में दिख रहा उत्साह
हिन्दू सम्मेलन के मीडिया प्रभारी राजेश मदान ने बताया कि गायत्री बस्ती सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में बड़ी संख्या में नागरिक भारत माता की आरती में सहभागिता कर रहे हैं। लोगों में सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा सभी नागरिकों से सहपरिवार सम्मेलन में शामिल होने की अपील की जा रही है।
उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले हिन्दू सम्मेलन में धर्म जागरण और देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद प्रेरक उद्बोधन होंगे तथा अंत में सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई है।
नंदी चौक पर हुई भव्य भारत माता की आरती
सोमवार रात्रि 8 बजे गंज क्षेत्र के सब्जी बाजार के पास स्थित नंदी चौक पर भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया। जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ ढोल-ढमाकों के बीच श्रद्धालु, समाजसेवी, व्यापारी, पत्रकार सहित सभी वर्गों के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में राजेश मदान ने सम्मेलन की जानकारी दी। इसके बाद समिति संरक्षक रमेश मिश्रा और मुकेश खंडेलवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर आरती प्रारंभ की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर भी मौजूद रहीं।
विशाल वाहन रैली निकाली
गुरुवार शाम 5 बजे गायत्री मंदिर सिविल लाइन से विशाल वाहन रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्रीराम और भारत माता के जयकारे लगाए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः गायत्री मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के समापन पर भारत माता की आरती की गई।
नंदी चौक पर आयोजित आरती में रमेश मिश्रा, मुकेश खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, पंकज मिश्रा, जितेंद्र माहेश्वरी, राजेश मदान, कमलेश अमरुते, ब्रजेश मगरे, दीपक आवठे, हरीश खंडेलवाल, दीपू सलूजा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजेश मदान ने किया जबकि आभार प्रदर्शन पंकज मिश्रा ने किया। आयोजन समिति ने इसे हिन्दू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया।