Betul ki Khaber : रघुकुल डिफेंस एकेडमी आरडीए ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से ग्रामीण अंचल के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की 08 जनवरी को जारी तृतीय चयन सूची में आरडीए से प्रशिक्षित 7 युवाओं का चयन हुआ है। इसके साथ ही आरडीए से चयनित अग्निवीरों की कुल संख्या 55 तक पहुंच गई है।
इससे पूर्व 17 नवंबर को जारी प्रथम चयन सूची में 29 युवाओं तथा 14 दिसंबर को घोषित द्वितीय चयन सूची में 19 युवाओं का चयन हुआ था। तीनों सूचियों में निरंतर सफलता ने रघुकुल डिफेंस एकेडमी को क्षेत्र की अग्रणी प्रशिक्षण संस्था के रूप में स्थापित किया है।
प्रथम चयन सूची में नकुल यदुवंशी, अवनीत, संजय यादव, ललित पवार, रोहित साहू, अंकित उइके, विशाल पवार (टेक्निकल), प्रवीण, सौरभ, करण, अंकित बुवाड़े, वीरेंद्र राठौर, सुखदेव परते, हिमांशु, प्रवीण चोपड़ा, रितेश उइके, शिवम, शिवम यादव, पीयूष रघुवंशी, मोहित यादव, नकुल, हर्षवर्धन ठाकुर, अर्जुन, नवीन, अंशुल, पवन, राहुल गोहित एवं शिवम शामिल हैं।
द्वितीय चयन सूची में शिवराज, हेमंत, सुमित, आशीष, लवकेश यादव, कपिल, आयुष, शिवम, आनंद, महेश, सचिन्द्र, दीपक, धीरज, चंदू, रोहित यादव, चंदन यादव, उमेश यादव, नीलेश एवं राज पाटनकर का चयन हुआ।
वहीं तृतीय चयन सूची में रोशन, सुशील, अनीश, सागर, अर्पित, अजय एवं कृष्णा का चयन कर अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में सेवा का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे डायरेक्टर (पूर्व सैनिक) फौजी अशोक रघुवंशी का कुशल नेतृत्व तथा कोच रवि सर, नंदकिशोर सर, एजुकेशन डायरेक्टर आयुष सर, रूपेश सर (मैथ्स), रवि सर (जीके) और लोकेश सर (रीजनिंग) का सतत मार्गदर्शन रहा।
रघुकुल डिफेंस एकेडमी परिवार ने सभी चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य एवं गौरवपूर्ण सैन्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं और इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।






