Betul News : यूसीमास द्वारा आयोजित 13वीं मैथ्स चैम्पियनशिप 2026 में बैतूल के होनहार छात्र सार्थक नाईक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। सार्थक ने मात्र 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल कर यह उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उनका चयन इंदौर में आयोजित होने वाली स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
इस चैम्पियनशिप में 5 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लेकर अपनी गणितीय क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगभग 225 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में 22 ग्रुप चैम्पियन और 94 मैरिट विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सार्थक नाईक की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनकी माता श्रद्धा नाईक और पिता परेश नाईक सहित अब्दुल अज़ीज़ युसुफ़ज़ई, राहुल राज कहार, शेहबाज़ अली, दिव्यांश तायवाडे, नावेद हाशमी, अरमान खान, अर्शद बारी, ज़फ़र शेख, विकास रागिनी गोहे, हमजा युसुफ़ज़ाई, मरियम युसुफ़ज़ई, सोफ़ि लाला, मयंक एवं समस्त मित्र मंडली ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






