Multai Fire News : रायआमला में देर रात चार दुकानों में भीषण आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान

On: January 7, 2026 6:37 AM
Follow Us:

Multai Fire News : रायआमला कस्बे के मेन रोड पर मंगलवार रात करीब 11:20 बजे अचानक भीषण आग लगने से चार दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दुकानों से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आगजनी की चपेट में बुधराव लाड़े, पंजाबराव लाड़े और अशोक गणेशे की दुकानें आ गईं। पंजाबराव लाड़े की चाय और किराना दुकान पूरी तरह जल गई, वहीं बुधराव लाड़े का पान ठेला और हार्डवेयर की दुकान भी आग में नष्ट हो गई। इसके अलावा अशोक गणेशे की कीटनाशक दवाई एवं कपड़े की दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग का स्वरूप इतना विकराल था कि वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए आठनेर नगर पालिका की फायर टीम को भी बुलाया गया। दोनों फायर टीमों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस आगजनी में किराना सामान, चाय सामग्री, फर्नीचर, कीटनाशक दवाइयां, कपड़े और नकदी समेत लगभग 10 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया गया है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment