बैतूल, 05 जनवरी 2026।
Betul Samachar : कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रबी सीजन के दौरान जिले में सिंचाई व्यवस्था सुचारू रखने और किसानों की सिंचाई व बिजली से जुड़ी शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समयसीमा की बैठक में जल संसाधन विभाग और एमपीईबी के अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा। स्वरोजगार योजनाओं और मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की समीक्षा कर युवाओं के पंजीयन में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिले के 6995 नो मैप मतदाताओं की सुनवाई प्रारंभ होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को दस्तावेज सत्यापन और मतदाता सूची से जुड़े आवेदनों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अक्षत जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।






