Betul Samachar : साईं खंडारा उपचुनाव में अतुल कवडे की जीत, टेमनी में सुशीला वाघमारे निर्विरोध सरपंच

On: January 3, 2026 8:14 AM
Follow Us:

Betul Samachar : बैतूल जिले की ग्राम पंचायत साईं खंडारा में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम रविवार शाम घोषित कर दिए गए। उपचुनाव में अतुल कवडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 515 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं टेमनी ग्राम पंचायत में सुशीला वाघमारे को निर्विरोध सरपंच निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही जिले के चार विकासखंडों में 16 पंचों के चुनाव परिणाम भी सामने आए हैं।

साईं खंडारा में मुकाबलेदार चुनाव

साईं खंडारा पंचायत में रविवार को हुए उपचुनाव में अतुल कवडे को कुल 1086 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामकिशोर धुर्वे को 571 वोट मिले, जबकि तीसरे प्रत्याशी मंशूलाल उइके को 233 मत प्राप्त हुए। वहीं 46 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। पंचायत में कुल 2497 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 1936 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सजा के चलते कराना पड़ा उपचुनाव

यह उपचुनाव पूर्व सरपंच उत्तम सूर्यवंशी को अदालत से सजा मिलने के बाद कराया गया था। उन्हें 27 मई 2025 को दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8 एवं मध्यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 36(11)(2) के तहत पद से हटा दिया गया था।

टेमनी पंचायत में निर्विरोध सरपंच

टेमनी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए सुशीला वाघमारे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में दोनों ने अपने नाम वापस ले लिए।

इन पंचायतों में निर्वाचित हुए पंच

बैतूल ब्लॉक:

  • मंडाई बुजुर्ग वार्ड 3 – मीना बामने
  • वार्ड 4 – रेखा पाटिल
  • वार्ड 5 – रैली उइके
  • वार्ड 9 – प्रदीप मालवीय
  • खेड़ी वार्ड 16 – विशाल कारे
  • जीन वार्ड 10 – संगीता विमल

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक:

  • शोभापुर वार्ड 9 – रविन्द्र कुंवर
  • देहरी आमढाना वार्ड 7 – बटन साबू
  • झोली पंचायत – चंदन सुभाष
  • चिचोली ब्लॉक:**
  • नसीराबाद वार्ड 9 – करुणा लोखंडे
  • जोगली वार्ड 3 – ललन कुमरे
  • चुना हजूरी वार्ड 9 – श्रीराम यादव

आमला ब्लॉक:

  • जामुन बिछवा – सनकु परते
  • कुछबा – रमती सूर्यभान
  • हरण्या – ज्योति पंडौले
  • लालझर – दयाराम साहू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment