Betul Sports News : उज्जैन में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट वुशु प्रतियोगिता में संजीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल एवं मार्शल आर्ट अकादमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीतकर उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया, जिसमें 7 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
सब जूनियर वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन
सब जूनियर बालिका वर्ग में रियांशी फाटे ने 20 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक, तनुश्री पाल ने 24 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, कीर्ति पवार ने 28 किग्रा वर्ग में रजत पदक, निहारिका खंडागरे ने 32 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक तथा जानवी सोनी ने 40 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
जूनियर वर्ग में भी चमके खिलाड़ी
जूनियर बालिका वर्ग में तेजेश्वरी मालवी ने 40 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, सुहानी उईके ने 45 किग्रा वर्ग में रजत पदक, कुमकुम सरले ने 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, मंगला पांसे ने 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, माधुरी पवार ने 56 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक और मुस्कान यादव ने 70 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि दर्ज की। वहीं जूनियर बालक वर्ग में श्याम नागल ने 80 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
बधाइयों का तांता
बच्चों की इस शानदार सफलता पर शाला के प्राचार्य गजेंद्र पवार, कोच रानू एवं सचिन मालवी, शाला परिवार, जिले के खेल प्रेमियों, इष्ट मित्रों और परिजनों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






