Betul Acciddent News : अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन दिन पहले वाहन की टक्कर से हुआ था घायल

On: January 2, 2026 6:35 AM
Follow Us:

Betul Acciddent News : भारत भारती क्षेत्र के पास तीन दिन पहले घायल अवस्था में मिले एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसा काका ढाबे के पास हुआ था, जहां एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी थी।

प्रत्यक्षदर्शी लोकेश यादव ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल से बाइक बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से MP04-MZ-1965 नंबर की टीवीएस कंपनी की जिव बाइक बरामद की है। बाइक पर ‘राजू’ नाम लिखा हुआ है और इसका पंजीकरण चक्की चौराहा, टीटी नगर, भोपाल के पते पर दर्ज बताया गया है। बाइक पर दूध-दही के अवशेष मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक दूध वितरण का कार्य करता था।

शिनाख्त के प्रयास जारी

बरामद बाइक को सोनाघाटी चौकी में खड़ा किया गया है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र उइके ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है और पहचान होने का इंतजार किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment