Betul Crime News : साइबर ठगी व ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क में बड़ी कार्रवाई, आरोपी से जुड़ी BMW लग्जरी कार जब्त

On: January 1, 2026 7:39 AM
Follow Us:

Betul Crime News : साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैतूल पुलिस ने आरोपी अमित अग्रवाल से जुड़ी एक BMW लग्जरी कार जब्त की है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 1064/2025 के तहत की गई है। जब्त की गई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर DD02G7238 बताया गया है।

यह मामला उस समय उजागर हुआ था, जब एक मजदूर के बैंक खाते में अचानक करीब दो करोड़ रुपये जमा हो गए थे। संदिग्ध लेनदेन की जांच के दौरान पुलिस को साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पता चला, जिसकी कड़ियां आरोपी अमित अग्रवाल तक पहुंचीं।

पुलिस पूछताछ में अमित अग्रवाल ने बताया कि उक्त BMW कार आलोक चतुर्वेदी द्वारा अपनी फर्म ‘Kifwat India Private Limited’ के नाम से खरीदी गई थी और उसे उपयोग के लिए दी गई थी। हालांकि जांच में सामने आया कि वाहन के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर आरोपी अमित अग्रवाल का ही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाहन का वास्तविक उपयोग और नियंत्रण उसी के पास था।

पुलिस को संदेह है कि यह लग्जरी कार साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग से अर्जित धन, यानी प्रोसीड्स ऑफ क्राइम, से खरीदी गई है। इसी आधार पर 31 दिसंबर 2025 को वाहन को जब्त कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस वाहन से संबंधित दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन, संबंधित फर्म की भूमिका और अन्य सहयोगी व्यक्तियों की गहन जांच कर रही है। इसके साथ ही मनी-ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण भी जारी है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पुलिस पहले ही कई बैंक खातों को सीज कर चुकी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, साइबर ठगी और ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े इस पूरे नेटवर्क की परतें लगातार खुलती जा रही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment