Betul Suicide News : कालापाठा में युवक की संदिग्ध मौत: शराब के साथ जहर पीने से गई जान

On: December 27, 2025 6:58 AM
Follow Us:

Betul Suicide News : बैतूल जिला मुख्यालय के कालापाठा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 27 वर्षीय युवक ने शराब के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक ने दो दिनों तक यह बात किसी को नहीं बताई। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को सच्चाई बताई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान कालापाठा थाना गंज निवासी प्रवीण पवार (27) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रवीण ने दो से तीन दिन पहले शराब के साथ किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। शुरुआत में उसकी तबीयत सामान्य रही, लेकिन शुक्रवार को अचानक हालत बिगड़ने लगी।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर करने का निर्णय लिया। हालांकि एंबुलेंस में शिफ्ट किए जाने के दौरान ही उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और परिचितों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया है कि प्रवीण एसी रिपेयरिंग का कार्य करता था और अपने परिवार का सहारा था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था।

फिलहाल थाना गंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक द्वारा शराब के साथ जहर पीना एक हादसा था या उसने आत्मघाती कदम उठाया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment