Betul News : शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 13 गौवंश मुक्त, तस्कर फरार

On: December 27, 2025 6:52 AM
Follow Us:

Betul News : बैतूल जिले की शाहपुर पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 13 गौवंश को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई 26 दिसंबर 2025 की रात गश्त के दौरान की गई। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी शाहपुर मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर थाना पुलिस की टीम रात्रि गश्त पर तैनात थी।

गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इटारसी की ओर से एक पिकअप वाहन बैतूल की तरफ आ रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मवेशी भरे हुए हैं और उन्हें परतवाड़ा (महाराष्ट्र) ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वाहन चालक और उसके साथी पिकअप को सड़क किनारे छोड़कर जंगल में फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन को जब्त कर उसमें भरे 13 गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया। सभी गौवंश को प्राथमिक देखरेख के बाद सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

शाहपुर पुलिस का कहना है कि गौवंश तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment