Betul Accident News : महाकाल दर्शन को जा रहे दोस्तों की कार बैतूल में पलटी, 3 युवक गंभीर घायल

On: December 26, 2025 9:42 AM
Follow Us:

Betul Accident News : रायपुर से उज्जैन महाकाल लोक के दर्शन के लिए जा रहे पांच दोस्तों की कार शुक्रवार को बैतूल में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ठनेर ब्रिज के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हादसे में आयुष शुक्ला, मौर्य तिवारी और बौद्धिक शर्मा घायल हुए हैं। इनमें आयुष शुक्ला की हालत सबसे गंभीर बताई जा रही है। उनके सिर में गंभीर चोट आई है और कान से खून बहता देखा गया। जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. रूपेश पद्माकर के अनुसार आयुष का हिप (कूल्हा) डिसलोकेट हो गया है। उनकी सीटी स्कैन जांच कराई जा रही है। वहीं मौर्य तिवारी और बौद्धिक शर्मा का भी अस्पताल में उपचार जारी है।

रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक को देखकर लगाया ब्रेक
घायल आयुष ने बताया कि सभी दोस्त रायपुर से उज्जैन की ओर जा रहे थे। हाईवे पर अचानक सामने से एक ट्रक गलत दिशा में आ गया। ट्रक को बचाने के लिए जैसे ही चालक ने तेज ब्रेक लगाया, कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment