Betul Ki Khabar : देवगांव में कुएं से मिली विवाहिता की लाश, जांच में जुटी पुलिस

On: December 25, 2025 11:21 AM
Follow Us:

Betul Ki Khaber : बैतूल जिले के देवगांव गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं में 25 वर्षीय विवाहिता का शव तैरता मिला। यह घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र की खेड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम देवगांव की बताई जा रही है। सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों की नजर कुएं में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही खेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान विनिता पति महेश चौकीकर (25), निवासी चिखलमहु तिगड्डा, जुन्नारदेव के रूप में हुई है, जो वर्तमान में देवगांव में रह रही थी। मौके पर खेड़ी-सांवलीगढ़ चौकी प्रभारी और तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई।

इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बैतूल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम ने परीक्षण किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि विनिता की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज नागपुर में चल रहा था, जिसके दस्तावेज भी पुलिस को दिए गए हैं। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात वह घर से बाहर चली गई थी। गुरुवार सुबह कुएं के पास उसकी चप्पल मिलने के बाद अनहोनी की आशंका हुई और तलाश के दौरान कुएं में उसका शव मिला।

फिलहाल पुलिस मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पाई है। आत्महत्या, दुर्घटना अथवा किसी अन्य कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।बैतूल जिले के देवगांव गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुएं में 25 वर्षीय विवाहिता का शव तैरता मिला। यह घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र की खेड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम देवगांव की बताई जा रही है। सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों की नजर कुएं में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही खेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान विनिता पति महेश चौकीकर (25), निवासी चिखलमहु तिगड्डा, जुन्नारदेव के रूप में हुई है, जो वर्तमान में देवगांव में रह रही थी। मौके पर खेड़ी-सांवलीगढ़ चौकी प्रभारी और तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की गई।

इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बैतूल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की दो सदस्यीय टीम ने परीक्षण किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि विनिता की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज नागपुर में चल रहा था, जिसके दस्तावेज भी पुलिस को दिए गए हैं। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात वह घर से बाहर चली गई थी। गुरुवार सुबह कुएं के पास उसकी चप्पल मिलने के बाद अनहोनी की आशंका हुई और तलाश के दौरान कुएं में उसका शव मिला।

फिलहाल पुलिस मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पाई है। आत्महत्या, दुर्घटना अथवा किसी अन्य कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment