Multai Accident News : मुलताई जा रही पिकअप पलटी, 25 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

On: December 24, 2025 7:27 AM
Follow Us:

Multai Accident News : छिंदवाड़ा जिले के निंबोटी गांव से मुलताई की ओर जा रही एक पिकअप वाहन बुधवार सुबह बड़ा हादसे का शिकार हो गई। बोरगांव के समीप सुबह करीब 11:30 बजे वाहन के पलटने से उसमें सवार लगभग 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप जैसे ही बोरगांव के पास पहुंची, तभी सामने से अचानक एक बाइक सवार आ गया। टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस व संजीवनी 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

सभी घायलों को मुलताई अस्पताल भेजा गया

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए मुलताई के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को विशेष निगरानी में रखा गया है, जबकि अन्य को सामान्य चोटें आई हैं।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण अचानक सामने आए बाइक सवार से बचने के दौरान वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस ने पिकअप चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment