Betul Ki Khabar : बैतूल चौपाटी पर खाद्य विभाग की सख्ती, लापरवाह दुकानदारों को नोटिस

On: December 16, 2025 7:18 AM
Follow Us:

Betul Ki Khabar : बैतूल। शहर के परेड ग्राउंड स्थित चौपाटी पर खाद्य विभाग ने स्वच्छता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा की गई जांच के दौरान साफ-सफाई में खामियां मिलने पर कई दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।

जांच के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों से पनीर के सैंपल लेकर मौके पर ही परीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार सभी नमूने गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए गए और किसी प्रकार की मिलावट सामने नहीं आई, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

हालांकि निरीक्षण में कुछ दुकानों पर गंदगी और अव्यवस्थित साफ-सफाई देखने को मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों को निर्धारित समय सीमा में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि लापरवाही जारी रहने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग ने बताया कि चलित खाद्य प्रयोगशाला आगामी पांच दिनों तक बैतूल में रहकर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच करेगी। इसका उद्देश्य मिलावट पर रोक लगाने के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

इस अभियान के बाद आम नागरिकों ने संतोष जताया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की नियमित जांच से खाद्य गुणवत्ता बनी रहेगी और दुकानदार भी नियमों का पालन करने को मजबूर होंगे।

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल के साथ केमिस्ट हेमंत कीर, सहायक योगेश देवगया एवं ब्रजेश पटेल की सक्रिय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment