Betul News: रानीपुर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा ने स्कूल में खाया जहरीला पदार्थ, हालत में सुधार

On: December 13, 2025 6:34 AM
Follow Us:

Betul News: बैतूल जिले के रानीपुर थाना अंतर्गत शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल परिसर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। छात्रा को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा ने सोडियम सल्फेट जैसा रसायन खाया था। बताया जा रहा है कि छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी। उसे यह जानकारी मिली थी कि स्कूल के एक छात्र से बातचीत करने को लेकर कुछ परिचितों द्वारा उस छात्र को फटकार लगाई गई थी। इसी बात से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठा लिया।

घटना के बाद स्कूल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को पहले घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

रानीपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अब तक की जांच में छात्रा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या आपराधिक घटना के प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही छात्रा द्वारा सेवन किए गए पदार्थ की भी जांच कराई जा रही है।

फिलहाल छात्रा की हालत में सुधार है और पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment