Betul News: आवागमन ठप, सेवाएं बाधित: बिना सूचना गेट बंद! एमईएस कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, बड़े आंदोलन का ऐलान

On: December 12, 2025 6:48 AM
Follow Us:

Betul News: आमला (बैतूल)। वायुसेना स्टेशन आमला द्वारा एमईएस गेट बंद किए जाने के फैसले ने कर्मचारियों और उनके परिवारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। गेट बंद होने के कारण रोजाना आवाजाही करने वाले कर्मचारियों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने बताया कि मुख्य गेट बंद होने से बाहर से आने वाली चिकित्सा सेवाएं समय पर कैंपस में नहीं पहुंच पा रहीं। सफाईकर्मियों की एंट्री रुकने से कैंपस में कचरा जमा हो रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग भी इस निर्णय को तर्कहीन बताते हुए इसका विरोध कर रहे हैं।

धरना देकर सौंपा ज्ञापन

समस्या को लेकर एमईएस कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर गेट तत्काल खोलने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है और प्रशासन समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।

बोले– मजबूर हुए तो करेंगे बड़ा आंदोलन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि गेट जल्द नहीं खोला गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए तैयार हैं। यूनियन का कहना है कि यह केवल सुविधा का मुद्दा नहीं, बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़ा मामला है।

एमईएस एम्प्लॉयज यूनियन, मुंबई ब्रांच आमला ने आरोप लगाया कि गेट बिना पूर्व सूचना या चर्चा के बंद किया गया, जो नियमों के खिलाफ है। यूनियन ने कहा कि कई बार मौखिक और लिखित अनुरोध करने के बाद भी अधिकारियों ने किसी भी सुझाव पर ध्यान नहीं दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment