Betul Samachar: ग्राम सिलादेही में दिखी इंसानियत की मिसाल — युवक ने 50 फीट गहरे कुएं में फंसे कुत्ते की जान बचाई

On: December 11, 2025 8:31 AM
Follow Us:

Betul Samachar: ग्राम सिलादेही में दो दिन से 50 फीट गहरे कुएं में फंसे एक कुत्ते को एक ग्रामीण ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला। कुत्ता गलती से कुएं में गिर गया था और पानी कम होने की वजह से बच तो गया, लेकिन बाहर निकलने की कोई संभावना नहीं थी।

इसी बीच, दुर्गेश देशमुख अपने साथियों के साथ वहां से गुजर रहे थे, तभी कुएं के अंदर से कराहने की आवाज सुनकर वे रुक गए। अंदर झांककर देखा तो कुत्ता बेहद कमजोर हालत में पानी में फंसा हुआ दिखाई दिया।

स्थिति समझते ही ग्रामीणों ने तुरंत बचाव की तैयारी शुरू की। रस्सी का इंतज़ाम किया गया और हालात गंभीर देख दुर्गेश ने खुद कुएं में उतरने का फैसला लिया।

50 फीट नीचे पहुँचकर युवक ने बांधी जान बचाने वाली रस्सी

रस्सी के सहारे नीचे उतरना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन दुर्गेश ने हिम्मत दिखाई। नीचे पहुँचकर उन्होंने कुत्ते के शरीर पर सावधानी से रस्सी बांधी और ऊपर मौजूद साथियों को संकेत दिया।

पहले दुर्गेश खुद ऊपर आए और फिर ग्रामीणों ने मिलकर कुत्ते को भी धीरे-धीरे ऊपर खींच लिया। दो दिनों से फंसा कुत्ता बाहर आते ही शांत और थका हुआ नजर आया।

ग्रामीण विजेश के अनुसार, “दुर्गेश देशमुख ने बिना अपनी सुरक्षा की परवाह किए एक मूक प्राणी की जान बचाई। गांव में सभी लोग उनके इस साहस की खूब सराहना कर रहे हैं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment