Betul Accident : बैतूल में सड़क हादसा: इंदौर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

On: December 9, 2025 6:58 AM
Follow Us:

Betul Accident : बैतूल जिले के इंदौर हाईवे पर खेड़ी गांव के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय हाफिज मोहम्मद इखलाख की मौत हो गई। इखलाख चिचोली क्षेत्र में रामदीन के ढाबे पर काम करते थे और रोज की तरह रात में लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर उनका बैग और खाना बिखरा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खेड़ी पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद टीम तुरंत पहुंची। घायल अवस्था में इखलाख को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, इखलाख को पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। चौकी प्रभारी राकेश सरेआम ने बताया कि घटनास्थल के आधार पर टक्कर किसी तेज रफ्तार वाहन से हुई प्रतीत होती है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और वाहन की तलाश की जा रही है।

मोहम्मद इखलाख कुरान के हाफिज थे और पूर्व में कई मस्जिदों में इमाम की जिम्मेदारी निभा चुके थे। उनकी एक छोटी बेटी है। कुछ समय से वे ढाबे पर काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच जारी रखे हुए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment